सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

“कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही”:कविता ने विपक्ष के नेताओं को दी ये सलाह

4 मिनट पढ़ें

“कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही”: KCR की बेटी कविता ने विपक्ष के नेताओं को दी ये सलाह

के कविता महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं. इस दौरान वह कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष भी पेश होंगी.

कांग्रेस अपना अहंकार छोड़कर कब वास्तविकता का करेगी सामना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (Bharat Rashtra Samithi) की नेता कलवकुंतला कविता (K Kavitha) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कविता ने कहा कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) में बीजेपी को हराना चाहती है, तो उसे ‘टीम प्लेयर’ की तरह काम करना चाहिए और क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाना चाहिए. कविता ने कहा कि कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय पार्टी नहीं है. हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस अपना अहंकार छोड़कर कब वास्तविकता का सामना करेगी.

इससे पहले मुंबई में मीडिया से बात करते हुए के कविता ने कहा था, ‘देश में एक ही फ्रंट है बीजेपी. दूसरा फ्रंट कांग्रेस बिल्कुल खाली है, वहां टेंट नहीं है, फ्रंट नहीं है, कुछ नहीं है. जो भी विकल्प बनेगा वही दूसरा फ्रंट होगा. वही बीजेपी को चुनौती देगा.’ उन्होंने कहा कि केसीआर साहब पिछले कई सालों से इसी कोशिश में लगे हुए हैं, जितनी भी क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उनको साथ लेकर चलने के लिए वे कोशिश कर रहे हैं. आगे चलकर ये प्रयास जारी रहेंगे, हम महाराष्ट्र आते जाते रहेंगे.’

चुनाव के कारण हो रहे छापे

कविता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में केंद्र लगातार अपनी एजेंसियों को राज्य में भेज रहा है. आयकर विभाग ने तेलंगाना में 500 छापे, सीबीआई ने 100 और ईडी द्वारा 200 छापे मारे गए हैं, क्योंकि यह चुनावी वर्ष है.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी महिला से किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा पूछताछ की जानी है, तो कानून के अनुसार उसे अपने घर पर पूछताछ करने का “मौलिक अधिकार” है.

“साउथ कार्टेल” का हिस्सा हैं कविता?

सीबीआई का तर्क है कि शराब कंपनियां दिल्ली की 2021 की आबकारी नीति तैयार करने में शामिल थीं. इसके लिए एक शराब लॉबी द्वारा 30 करोड़ रुपये की रिश्वत का भुगतान किया गया था, जिसे “साउथ कार्टेल” करार दिया गया था. केंद्रीय जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि कविता “साउथ कार्टेल” का हिस्सा हैं, जिसे दिल्ली की अब वापस ली गई शराब नीति में रिश्वत से फायदा हुआ. इस केस में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल वह 20 मार्च तक तिहाड़ जेल में हैं.

अरुण रामचंद्रन पिल्लई से होगा सामना

समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केसीआर की बेटी कविता को ईडी ने पूछताछ के लिए इसलिए बुलाया गया है, ताकि हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से उसका सामना करवाया जा सके. पिल्लई “साउथ कार्टेल” का एक कथित फ्रंटमैन है. ईडी ने इस सप्ताह की शुरुआत में उसे गिरफ्तार किया था. कविता के पूर्व अकाउंटेंट को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

बीजेपी यूनिट ने कविता पर निशाना साधा

राज्य बीजेपी यूनिट ने कविता पर निशाना साधा है. बीजेपी ने उन पर ईडी की पूछताछ से बचने का आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद अरविंद धरमपुरी ने ट्वीट किया, “आप क्रोनोलॉजी समझिए… केसीआर सरकार की कैबिनेट में 2014-2018 तक एक भी महिला नहीं थी. जाहिर तौर पर ऐसा कविता के आधिपत्य के लिए था, जो तब निजामाबाद से सांसद थीं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *