सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कांग्रेस आलाकमान नाराज? ‘अंधेरे में रखा’, हरियाणा को लेकर हुई बैठक नहीं बुलाए गए

3 मिनट पढ़ें
भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कांग्रेस आलाकमान नाराज? 'अंधेरे में रखा', हरियाणा को लेकर हुई बैठक नहीं बुलाए गए

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के अंदर की कलह सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कांग्रेस नेतृत्व नाराज है. पार्टी नेतृत्व नतीजों से निराश है. कहा जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वास्तविक स्थिति को लेकर नेतृत्व को अंधेरे में रखा. पार्टी आलाकमान को लगता है कि हुड्डा ने नेतृत्व को वास्तविकता से दूर रखा है.

हरियाणा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के घर कल हुई बैठक में भूपेंद्र हुड्डा और पीसीसी अध्यक्ष उदय भान को बैठक में इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि पार्टी नेतृत्व को पहले से एहसास था कि दोनों हार के क्या तर्क देंगे. पार्टी की ओर से किसी औपचारिक तथ्यान्वेषी समिति की घोषणा करने की संभावना नहीं है, वे हो सकते हैं कुछ वरिष्ठ नेताओं को अनौपचारिक रूप से तैनात करें. साथ ही, अब हरियाणा के नेताओं से अलग से मुलाकात की संभावना नहीं है.

इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कोषाध्यक्ष अजय माकन के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो अन्य पदाधिकारी थे. प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े, क्योंकि वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ हैं.

राहुल गांधी जवाबदेही तय करने के लिए गंभीर 
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इस चुनाव परिणाम के कारणों के तह तक जाने और जवाबदेही तय करने को लेकर गंभीर हैं. इस बैठक के बाद के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अजय माकन ने कहा कि आप लोग (मीडिया) भी इस बात को मानते होंगे कि नतीजे अप्रत्याशित थे. एग्जिट पोल और असल नतीजों में जमीन और आसमान का फर्क था. अलग-अलग कारण क्या हो सकते हैं, इस पर चर्चा की गई.

चुनाव आयोग से मिले थे कांग्रेस नेता
बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी शिकायतों के बारे में बुधवार को निर्वाचन आयोग को अवगत कराया था और इनकी जांच की मांग भी की थी. मुख्य विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से यह आग्रह भी किया था कि उन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को जांच पूरी होने तक सील करके सुरक्षित रखा जाए, जिनको लेकर सवाल उठे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *