सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

अशोक गहलोत-सचिन पायलट को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, महाराष्ट्र में साथ करेंगे काम

2 मिनट पढ़ें
अशोक गहलोत-सचिन पायलट

अशोक गहलोत-सचिन पायलट को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, महाराष्ट्र में साथ करेंगे काम

Maharashtra News: महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न रीजन के लिए अपना वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट  (Sachin Pilot) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और स्टेट इलेक्शन सीनियर को-ऑर्डिनेटर को नियुक्त किया है. मुंबई और कोंकण, विदर्भ (अमरावती और नागपुर), मराठवाड़ा, वेस्टर्न महाराष्ट्र, नॉर्थ महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

 

पांच क्षेत्रों में नियुक्त किए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

मुंबई और कोंकण क्षेत्र : अशोक गहलोत, जी परमेश्वर

मराठवाड़ा : सचिन पायलट, उत्तम रेड्डी

विदर्भ : भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार

पश्चिम महाराष्ट्र : टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल

उत्तर महाराष्ट्र : नासिर हुसैन, अनसूया सीताक्का

अशोक गहलोत : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. इससे पहले पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी का भी विशेष पर्यवेक्षक बनाया था.

जी परमेश्वर : जी परेमेश्वरा कर्नाटक  के गृह मंत्री हैं. वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रहे हैं.

सचिन पायलट: ऱाजस्थान के टोंक से विधायक सचिन पायलट के पास राजनीति का लंबा अनुभव है. वह अशोक गहलोत सरकार में डिप्टी सीएम रहे हैं. उनके पास केंद्र में भी काम करने का अनुभव है.

भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें इससे पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था.

चरणजीत सिंह चन्नी: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पूर्व सीएम हैं. उन्हें इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था.

टीएस  सिंहदेव: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. टीएस सिंह देव को कांग्रेस ने मेनिफेस्टो कमेटी का मेंबर भी बनाया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *