सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चौधरी नत्थू सिंह नंबरदार को कांग्रेस नें बनाया सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी : राजकुमार जैन

2 मिनट पढ़ें
राजकुमार जैन

चौधरी नत्थू सिंह नंबरदार को कांग्रेस नें बनाया सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी : राजकुमार जैन

Advertisement

चौधरी नत्थू सिंह नंबरदार को कांग्रेस नें बनाया सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी : राजकुमार जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी नत्थू सिंह नंबरदार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें बाबरपुर जिले के तहत सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है | चौधरी नत्थू सिंह करीब 45 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े है उन्होंने स्व;एच.के.एल.भगत ,चौधरी प्रेम सिंह ,शीला दीक्षित ,जयप्रकाश अग्रवाल , रामबाबू शर्मा चौधरी अनिल कुमार सहित कई प्रदेश अध्यक्षों के साथ काम करने का अनुभव है |

Advertisement

नत्थू सिंह छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े है दयाल सिंह कालेज में रहते हुए एन.एस.यू आई.से जुड़ गए थे बाद में युवा कांग्रेस तथा किसान कांग्रेस में रहते हुए काम किया | किसान कांग्रेस में नत्थू सिंह कई अहम पदों पर रहे तथा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया | नत्थू सिंह को सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी बनाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्य्क्रतों में अपार हर्ष है | कार्यकर्ताओं का मानना है वरिष्ठ नेता के अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा | आज बाबरपुर जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन के नेत्रत्व में कांग्रेस नेता प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव से मिले और उनका आभार व्यक्त किया | इस मौके पर केहर सिंह यादव,श्याम बाबू शर्मा,नीरज त्रिपाठी अंशु चौधरी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवानंद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *