सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस ने JPC कमेटी के लिए नाम किए तय, प्रियंका गांधी समेत ये नेता शामिल

2 मिनट पढ़ें
वन नेशन वन इलेक्शन

वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस ने JPC कमेटी के लिए नाम किए तय, प्रियंका गांधी समेत ये नेता शामिल

Advertisement

One Nation One Election JPC: वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर कांग्रेस ने JPC कमेटी के लिए नाम तय कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की JPC कमेटी में प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत और रणदीप सुरजेवाला को शामिल किया जा सकता है. मंगलवार (18 दिसंबर 2024) को ये विधेयक लोकसभा में पेश किया गया था. इस विधेयक को 269 सांसदों का समर्थन मिला था, जबकि इसके खिलाफ में 198 विधेयक पास किए गए थे. तृणमूल कांग्रेस ने प्रस्तावित समिति में अपने लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी और राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले के नाम प्रस्तावित किए हैं. अन्य दल भी अपने सदस्यों को पैनल में नामित करने की प्रक्रिया में हैं.

लोकसभा में मंगलवार को एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था करने वाले दो विधेयक चर्चा के बाद पेश किए गए. लेकिन विपक्षी दलों ने मसौदा कानूनों को संघीय ढांचे पर हमला करार दिया, हालांकि सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया. संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने विधेयकों को ‘संविधान-विरोधी’ करार दिया था. उन्होंने कहा, “यह हमारे देश के संघवाद के खिलाफ है. हम विधेयक का विरोध कर रहे हैं.”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *