सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा नें की पूर्व विधायक विपिन शर्मा से घर जाकर भेंट

2 मिनट पढ़ें
सुमित शर्मा

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा नें की पूर्व विधायक विपिन शर्मा से घर जाकर भेंट

Advertisement

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा नें की पूर्व विधायक विपिन शर्मा से घर जाकर भेंट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा नें रोहताश नगर विधानसभा से पूर्व विधायक विपिन शर्मा से उनके निवास स्थान प्रीत विहार में पहुंच कर भेंट की | इस दौरान सुमित शर्मा नें विपिन शर्मा के पिता स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की यादें साझा की राम बाबू शर्मा जी दिल्ली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक थे दिल्ली कांग्रेस में राम बाबू शर्मा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता राम बाबू शर्मा कद्दावर और एक ज़मीनी नेता भी थे, जो पार्टी के सबसे निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की नब्ज़ समझते थे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे।

और वे पूरी दिल्ली के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच प्रसिद्ध थे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है, जो हमेशा रहेगी राम बाबु शर्मा दिल्ली कांग्रेस के स्तंभों में से एक थे, जिन्होंने दिल्ली में पार्टी को मज़बूत करने में निर्णायक भूमिका निभाई। सुमित शर्मा नें जिला अध्यक्ष पड़ पर नियुक्ति के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व नें उनपर जो भरोसा व्यक्त किया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें तथा सभी को साथ लेकर चलेगें |

Advertisement

सुमित शर्मा नें कहा जिस तरह से हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है मैं भी उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा | सुमित शर्मा नें पूर्व में कांग्रेस छोड़ कर गए नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से घर वापसी का आह्वान भी किया | विपिन शर्मा नें भी सुमित शर्मा को बधाई देते हुए पुरा सहयोग देना का आश्वासन दिया और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को कहा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *