सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मोदी सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने बताया ‘आधी रात का तख्तापलट’, जानें किसे कहा- शाह का राइट हैंड

4 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

मोदी सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने बताया 'आधी रात का तख्तापलट', जानें किसे कहा- शाह का राइट हैंड

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर (मंगलवार 18 फरवरी, 2025) को किए पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा गया. पोस्ट में कहा, ‘आधी रात का तख्तापलट कैसे मोदी-शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति पर कब्जा किया.’

‘मोदी सरकार ने नया कानून पारित किया’
कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने ये अनिवार्य किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता (LoP) और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शामिल हों, लेकिन मोदी सरकार ने एक नया कानून पारित करके CJI को हटा दिया और उनकी जगह प्रधानमंत्री के चुने हुए एक मंत्री को शामिल किया, जिससे न्यायिक निगरानी कमजोर हो गई.’ मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर (मंगलवार 18 फरवरी, 2025) को किए पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति को लेकर  मोदी सरकार पर निशाना साधा गया. पोस्ट में कहा, ‘आधी रात का तख्तापलट कैसे मोदी-शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति पर कब्जा किया.’

‘मोदी सरकार ने नया कानून पारित किया’
कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने ये अनिवार्य किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता (LoP) और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शामिल हों, लेकिन मोदी सरकार ने एक नया कानून पारित करके CJI को हटा दिया और उनकी जगह प्रधानमंत्री के चुने हुए एक मंत्री को शामिल किया, जिससे न्यायिक निगरानी कमजोर हो गई.’

आधी रात का तख्तापलट: कैसे मोदी-शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति पर कब्जा किया

1️⃣ सुप्रीम कोर्ट का फैसला – सुप्रीम कोर्ट ने यह अनिवार्य किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री (PM), विपक्ष के नेता (LoP) और भारत के मुख्य न्यायाधीश… pic.twitter.com/GQCQ943l8N

Advertisement

— Congress (@INCIndia) February 18, 2025

 

‘राहुल गांधी के विरोध को मोदी और शाह ने खारिज कर दिया’
पोस्ट में कहा गया, ‘इस कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठ गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय की, जो नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्थगन की मांग की और समिति से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन राहुल गांधी के विरोध को मोदी और शाह ने खारिज कर दिया, जिनके पास समिति में बहुमत था.

 

‘किसे बताया, अमित शाह का दाहिना हाथ’?
CEC की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने कहा, ‘एक चौंकाने वाले कदम में सरकार ने 17 फरवरी की आधी रात को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से महज 2 दिन पहले ज्ञानेश कुमार को नए CEC के रूप में घोषित कर दिया.’ आगे कहा, ‘ज्ञानेश कुमार जिन्हें अमित शाह का दाहिना हाथ माना जाता है को 2024 के चुनावों की निगरानी के लिए चुना गया जिससे बीजेपी की चुनावी प्रक्रिया पर पकड़ और मजबूत हो गई. सुप्रीम कोर्ट को दरकिनार करने से लेकर आधी रात की नियुक्ति तक मोदी और शाह ने दिनदहाड़े सबसे बड़े चुनावी तख्तापलट को अंजाम दिया.’

पोस्ट में कहा गया, ‘इस कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठ गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय की, जो नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्थगन की मांग की और समिति से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन राहुल गांधी के विरोध को मोदी और शाह ने खारिज कर दिया, जिनके पास समिति में बहुमत था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *