सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने दिल्ली में प्रवेश किया, सोनिया और प्रियंका गांधी भी यात्रा में हुई शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार को दिल्ली में दाखिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर कोविड के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कोई भी इस यात्रा को नहीं रोक सकता। हालांकि, पार्टी ने कहा कि अगर सरकार वैज्ञानिकों की राय के आधार पर कोई प्रोटोकॉल तय करती है तो उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कुछ दूरी तक इस यात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा बहुजन समाज पार्टी के सांसद श्याम सिंह यादव और द्रविड़ मुनेत्र कषगम नेता टी सुमथि ने भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।’’ यात्रा सुबह लगभग 10 बजे दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चौक पहुंची जहां ‘जयराम आश्रम’ में राहुल गांधी और अन्य सभी ‘भारत यात्रियों’ ने कुछ देर विश्राम किया। राहुल गांधी ने यहां सियाराम दरबार के दर्शन किए। दोपहर लगभग एक बजे यह यात्रा फिर से शुरू हुई जो लाल किले तक जाएगी।

यात्रा सुबह लगभग 10 बजे दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चौक पहुंची जहां ‘जयराम आश्रम’ में राहुल गांधी और अन्य सभी ‘भारत यात्रियों’ ने कुछ देर विश्राम किया। राहुल गांधी ने यहां सियाराम दरबार के दर्शन किए। अपराह्न लगभग एक बजे यह यात्रा फिर से शुरू हुई जो लाल किले तक जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”यात्रा को 108 दिन हो गए हैं। आज के बाद से दो जनवरी तक विश्राम रहेगा ताकि कंटनेर की मरम्मत हो सके। इसके बाद तीन जनवरी को यात्रा फिर से आरंभ होगी।” कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा और सरकार कोविड के बहाने राजनीति कर रहे हैं और यात्रा में अवरोध पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”कोई भी चीज इस यात्रा को नहीं रोक सकती…अगर विशेषज्ञों की राय के आधार पर सरकार कोई प्रोटोकॉल तय करती है तो हम उसे मानेंगे। वैसे कोविड को लेकर सबसे पहले इस सरकार को हमने आगाह किया था।”

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *