मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं नवाचार पुरस्कार 2026 जीतने पर शमा एनजीओ की ओर से बधाई
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी जिले को प्रथम दिल्ली मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं नवाचार पुरस्कार 2026 जीतने पर शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी एवं जाफराबाद आर डब्ल्यू ए की पूरी टीम की ओर से जिलाधिकारी अजय कुमार और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए महासचिव डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग ने कहा कि यह हम सब के लिए बहुत ही गौरव का क्षण है कि दिल्ली का पहला पुरस्कार हमारे उत्तर पूर्वी जिले को प्राप्त हुआ डॉक्टर बेग ने जिलाधिकारी और मौजूद जिला विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र महाजन का धन्यवाद करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले की विकास और सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया। जिलाधिकारी अजय कुमार ने कहा के यह श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं जाता बल्कि यह सामूहिक प्रयासों से ही धरातल पर परिलक्षित हुआ, इस सेवा दिवस पर प्रस्तुत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार, पूरी टीम की कड़ी मेहनत, अभिनव भावना और “नागरिक प्रथम” दृष्टिकोण की मान्यता है, जो “शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में उत्कृष्टता और नवाचार” यह सम्मान हमारे जिले के हर अधिकारी और कर्मचारी के पसीने, देर रात तक काम करने और अभिनव भावना का प्रमाण है। इस अवसर पर डॉ मोहम्मद फहीम बेग, मोहम्मद साबिर,आसिफ अंसारी, अनीस कस्सार आदि ने पुष्प गुच्छ देकर अपनी शुभकामनाएं भेंट की ।



