सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

श्रीलंका में बदतर हुए हालत, हिंसा में 8 लोगों की मौत, नेताओं के घर आग के हवाले

2 मिनट पढ़ें
श्रीलंका में बदतर हुए हालत, हिंसा में 8 लोगों की मौत, नेताओं के घर आग के हवाले

श्रीलंका में बदतर हुए हालत, हिंसा में 8 लोगों की मौत, नेताओं के घर आग के हवाले

Advertisement

 

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि राजपक्षे को गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। पूर्व पीएम पर हिंसा भड़काने के आरोप हैं, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। रक्षा मंत्रालय ने थल सेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले किसी भी दंगाई को गोली मारने का आदेश दिया।

Advertisement

महिंदा राजपक्षे के समर्थकों और सरकार के विरोधियों के बीच झड़प

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा लोगों से ‘हिंसा और बदले की भावना वाले कृत्य’ रोकने की अपील के बाद मंत्रालय का यह आदेश सामने आया है। महिंदा राजपक्षे के समर्थकों और सरकार के विरोधियों के बीच झड़प हुई। श्रीलंका सरकार ने देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, राजधानी कोलंबो में जवानों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने लोगों से हिंसा और बदले की कार्रवाई रोकने की अपील की। साथ ही उन्होंने नागरिकों से राजनीतिक और आर्थिक संकट को सुलझाने की कसम खाई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *