सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

झारखंड में IED विस्फोट में कोबरा बटालियन का निरीक्षक घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को एक आईईडी फटने से कोबरा बटालियन जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर को छर्रे लगे हैं लेकिन माओवादी विरोधी अभियान अभी भी जारी है। डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि यह घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगराहातु और तुम्बाका गांवों के बीच जंगल में हुई, जब सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम अभियान चला रही थी। कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन माओवादियों से निपटने के लिए एक विशेष बल है।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घायल निरीक्षक प्रभाकर साहनी को विमान से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने कहा कि भाकपा के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, जिसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है, और पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के साथ वन क्षेत्रों में उनके दस्ते के सदस्यों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा संगठन के सदस्यों द्वारा लगाए गए दस आईईडी को गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इचाहातु गांव के पास एक जंगल से बरामद किया गया। शेखर ने बताया कि पांच किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *