सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अखिलेश पर सीएम योगी का बड़ा जुबानी हमला! कहा- चोरी छिपे कोरोना का टीका लगवाया फिर कुंभ में..

2 मिनट पढ़ें
सीएम योगी

अखिलेश पर सीएम योगी का बड़ा जुबानी हमला! कहा- चोरी छिपे कोरोना का टीका लगवाया फिर कुंभ में..

Advertisement

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बुधवार, 12 फरवरी को बागपत पहुंचे. यहां उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. किसान नेता चौधरी अजित सिंह जी की प्रतिमा के अनावरण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास में पहुंचे सीएम ने रोजगार को लेकर भी दावे किए. बागपत में सीएम ने 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया.

सीएम ने कहा कि कुछ लोग को विकास अच्छा नहीं लगता है. प्रयागराज में कुंभ चल रह है. सुबह 4 बजे से हम कुंभ के व्यवस्था में लगे थे. ये नया उत्तर प्रदेश है. कुंभ में कल तक 50 करोड लोग कुंभ में स्नान कर लेगें. कुछ लोगों ने चोरी –छिपे कोराना का टीका लगाया था. कुछ लोग चोरी छिपे कुंभ में जाकर स्नान कर लिया. और अब जनता को कह रहे है की मत जाओ.

उन्होंने कहा कि देश के विकास का रास्ता खेत और खलियान सो होकर जाता है. पहले पुलिस की भर्ती नहीं होती थी विकास के लिये पैसे की कमी नहीं होगी . इस साल के अंत तक यूपी को बिना भेदभाव के 60, 000 से ज्यादा पुलिस के जवान मिलेंगे. सीएम ने कहा कि यूपी में बेटी और ब्यापारी दोनों सेफ है.

Advertisement

चौधरी अजित सिंह में किसान का तेवर था अजित सिंह ने पूरा जीवन देश के सेवा में लगा दिया. बागपत के विकास के लिये चिंतित रहते थे अजित सिंह.पूरे इलाके और बागपत का विकास हो रहा है.5, 000 साल पहले पांडवों ने जो 5 गांव में मांगे थे उसमें बागपत भी था. बागपत में आप इतिहास देख सकते है.  पूरे वेस्ट यूपी के जनपद के विकास के लिये काम कर रहे है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *