सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Master Plan 2047 मास्टर प्लान दिल्ली के संतुलित विकास का नया आधार : राजकुमार बल्लन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Master Plan 2047 मास्टर प्लान दिल्ली के संतुलित विकास का नया आधार : राजकुमार बल्लन
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर से राजधानी को मिलेगा नया स्वरूप

नई दिल्ली,( रविंद्र कुमार):दिल्ली के आगामी विकास की दिशा तय करने वाले मास्टर प्लान-2047 को केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किए जाने का दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी राजकुमार बल्लन ने स्वागत करते हुए इसे राजधानी के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह मास्टर प्लान केवल भवन निर्माण और सड़कें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आवास, परिवहन, रोजगार, पर्यावरण, यमुना संरक्षण तथा दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी व्यापक दृष्टिकोण से शामिल किया गया है। राजकुमार बल्लन ने कहा कि आने वाले वर्षों में दिल्ली की आबादी और शहरी जरूरतों में तेजी से वृद्धि होने वाली है। ऐसे समय में 2047 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह मास्टर प्लान राजधानी को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। करीब 40 लाख नए घरों की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में किए गए प्रावधान विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। इससे बढ़ती आबादी के लिए आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनियोजित बस्तियों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।उन्होंने कहा कि 695 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का लक्ष्य दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करेगा।
इससे लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने के साथ प्रदूषण तथा यातायात की समस्या से निपटने में भी सहायता मिलेगी। किसान मोर्चा प्रभारी ने कहा कि मास्टर प्लान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में दिल्ली के ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों को योजनाबद्ध विकास से जोड़ना है। लैंड पूलिंग और ग्रीन डेवलपमेंट एरिया जैसी व्यवस्थाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और योजनाबद्ध विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में दिल्ली के किसानों और गांवों की जमीन, आजीविका तथा पर्यावरणीय संतुलन का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास परियोजनाओं का लाभ ग्रामीण दिल्ली के लोगों तक भी पहुंचे और किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा हो। राजकुमार बल्लन ने कहा कि मास्टर प्लान में यमुना पुनर्जीवन, हरित क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया जाना स्वागत योग्य है। दिल्ली का भविष्य तभी सुरक्षित हो सकता है जब विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन भी कायम रखा जाए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को भी आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल राजधानी बनाने की दिशा में MPD-2047 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। राजकुमार बल्लन ने कहा कि मास्टर प्लान-2047 दिल्ली के भविष्य की नींव मजबूत करने वाला दस्तावेज है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से राजधानी को नई दिशा और नई गति मिलेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *