सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर बोले सीएम नीतीश कुमार, कहा – जब कार्रवाई हो गई तो प्रदर्शन करने की क्या है जरुरत

2 मिनट पढ़ें
नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर बोले सीएम नीतीश कुमार, कहा - जब कार्रवाई हो गई तो प्रदर्शन करने की क्या है जरुरत

नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर बोले सीएम नीतीश कुमार, कहा - जब कार्रवाई हो गई तो प्रदर्शन करने की क्या है जरुरत

Advertisement

देश में नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। वहीं कई संगठनों द्वारा नूपुर शर्मा का भी समर्थन किया जा रहा है। इन सबके बीच कई राज्यों में भी भड़की हिंसा पर अब इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मुद्दे को बेवजह का बखेड़ा करार दिया है।

तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई करने के दिए निर्देश

आज जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विवादित बयान दिया। जिसके बाद तत्काल पार्टी ने कार्रवाई की, यहां तक कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया तो मुझे नहीं लगता कि इसके बाद इस मुद्दे को और बढ़ाने की जरुरत थी। यह सही नहीं है। यहां कितना भी कर लीजिए, कुछ लोग सुधरेंगे नहीं। सीएम ने बताया कि उस दिन में अधिकारियों के साथ दूसरे मुद्दे पर मीटिंग कर रहा था। इस दौरान 10-15 जगहों पर प्रदर्शन की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल अधिकारियों को इसके बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में लोग मिल जुलकर रहते हैं। यहां इस तरह की घटना का संभावना बेहद कम है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *