सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मणिपुर जा सकती हैं सीएम ममता बनर्जी, कहा- ‘पीएम मोदी ने घटना के बहाने बंगाल…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मणिपुर जा सकती हैं सीएम ममता बनर्जी, कहा- ‘पीएम मोदी ने घटना के बहाने बंगाल…’

पीएम मोदी के मणिपुर में दो महिलाओं को निवस्त्र कर परेड कराने के मामले में छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित अन्य राज्यों का जिक्र करने पर सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार किया.

मणिपुर में दो महिलाओं को निवस्त्र कर परेड कराने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (20 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ और राजसथान सहित अन्य राज्यों का जिक्र कर देश को तोड़ा.

ममता बनर्जी ने कहा, ”पीएम मोदी ने मणिपुर पर बात नहीं की. उन्होंने मणिपुर के साथ पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ा, लेकिन देश को तोड़ा. ऐसे नहीं होता. खराब चीज खराब ही होती है. हम पर हमला करने के लिए किसी बात को दबाया जाए यह सही नहीं है. आज ये लोग हिंसा और महिलाओं के लूट के सौदागर बन गए हैं.”

बनर्जी ने आगे कहा कि हमारे देश की माताएं और बहनें विलाप कर रही हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने बताया कि वो मणिपुर का दौरा करने के संबंध में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर रही हैं.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

Advertisement

पीएम मोदी ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से मीडिया से कहा, ‘‘घटना चाहे राजस्थान की ही, घटना चाहे छत्तीसगढ़ की हो, चाहे मणिपुर की हो इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार को राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था को महत्व देना चाहिए और नारी के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा. कानून अपनी पूरी शक्ति से और पूरी सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है, इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है.

मामला क्या है?

मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार (19 जुलाई) को वायरल हुआ. इसमें पुरुषों का एक समूह दो महिलाओं को निवस्‍त्र परेड करा रहा है. चार मई के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं.

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, घटना चार मई को कांगपोकपी जिले में हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *