सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सीएम केजरीवाल का बड़ा जुबानी हमला’BJP को सत्ता से बाहर करना सबसे बड़ी देशभक्ति’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘BJP को सत्ता से बाहर करना सबसे बड़ी देशभक्ति’ सीएम केजरीवाल का बड़ा जुबानी हमला

Delhi :केजरीवाल ने कहा- 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति,  गठबंधन ने लोगों में जगाई आस - Kejriwal Said- Removing Bjp From Power In  2024 Is The Biggest

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि देश में हर तरफ माहौल बेहद खराब हो गया है. इस तरह का ध्रुवीकरण समाज में पहले कभी नहीं देखा गया.

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में बीजेपी को सत्ता से हटाना ‘देशभक्ति का सबसे बड़ा काम’ होगा. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी पर दो बार सत्ता में रहने के बावजूद देश को प्रगति की ओर ले जाने में विफल रहने का आरोप लगाया.

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”आज हम देख रहे हैं कि देश में हर तरफ माहौल बेहद खराब हो गया है. इस तरह का ध्रुवीकरण समाज में पहले कभी नहीं देखा गया. इतनी लड़ाई, हिंसा, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट पहले कभी नहीं देखी गई. कहीं भी शांति नहीं है.”

Advertisement

I.N.D.I.A पर भी बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम होगा. उन्होंने कहा, ”देश तभी प्रगति करेगा. उन्होंने (बीजेपी सरकार ने) जो फैसले लिए हैं, किसी को समझ में नहीं आ रहा कि वे क्यों लिए गए हैं. वहीं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर भी सीएम केजरीवाल ने बात की. सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर ये गठबंधन टिका रहा तो बीजेपी की सरकार साल 2024 में नहीं बनेगी.

उन्होंने कहा कि लोगों का अभी ये मानना था कि कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अब लोग I.N.D.I.A गठबंधन को बतौर विकल्प देखने लगे हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब से ये गठबंधन बना है तब से उनके पास काफी लोगों ने संदेश भेजे कि अगर ये विपक्षी गठबंधन टिका रहा तो 2024 में बीजेपी की सरकार फिर नहीं बनेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *