सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर CM केजरीवाल बोले- ‘अभी तक न्योता नहीं मिला है, बाद में अयोध्या जाऊंगा’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर CM केजरीवाल बोले- ‘अभी तक न्योता नहीं मिला है, बाद में अयोध्या जाऊंगा’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने पर कहा है कि मुझे 22 तारीख को अपना कार्यक्रम खाली रखने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक निमंत्रण नहीं आया.

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को है. इसके लिए नेताओं और अभिनेताओं से लेकर अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मेरे पास एक लेटर आया था, जिसमें बताया गया कि मुझे 22 जनवरी का निमंत्रण देने लोग आएंगे, लेकिन अभी तक नहीं आए. उसने अयोध्या में काफी ज्यादा वीआईपी और वीवीआई के उपस्थिति के बारे में भी बताया.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं अपनी पत्नी, माता-पिता और बच्चों के साथ जाना चाहता हूं. माता-पिता को काफी चाव है. कोई बात नहीं मैं सपरिवार बाद में चला जाऊंगा.” उन्होंने कहा, “मुझे 22 तारीख को अपना कार्यक्रम खाली रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसके बाद अभी तक कोई निमंत्रण नहीं आया. उस पत्र में लिखा था कि सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट की दृष्टि से केवल एक व्यक्ति को आना है. मैं अयोध्या अपने पूरे परिवार को लेकर जाना चाहता हूं, मेरे माता-पिता को अयोध्या जाने का बहुत चाव है, लेकिन निमंत्रण से कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं अयोध्या जाऊंगा”

Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

गौरतलब है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को को बताया था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की संभावना है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंत में मोदी का भाषण देने का कार्यक्रम है, जिसमें 8,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *