सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM बसवराज बोम्मई ने कबूल की हार, कहा – “हम मंज़िल तक नहीं पहुंच पाए…”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कबूल की हार, कहा – “हम मंज़िल तक नहीं पहुंच पाए…”

कर्नाटक के अब तक के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने पछाड़ दिया है. राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी अब हार स्वीकार कर ली हैं.

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज जारी

Advertisement

कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 100 के पार के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती दिख रही है. वहीं बीजेपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी हार स्वीकार कर ली हैं. कर्नाटक सीएम बोम्मई ने हार कबूल करते हुए कहा, “हम मंज़िल तक नहीं पहुंच पाए…” कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा, “सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे”.

शुरुआती रुझानों से उत्साहित कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को यह संदेश मिल गया है कि जनता के मुद्दों पर टिके रहना ही मायने रखता है. बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (शिग्गांव) और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार (कनकपुरा) अपनी-अपनी सीट पर आगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में पीछे चल रहे हैं. अब तक के परिणामों को देखते हुए कांग्रेस में जश्न भी शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘यह बीजेपी के लिए संदेश है कि कृपया उन मुद्दों पर टिके रहें, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं और भारत को बांटने की कोशिश न करें.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *