सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM आतिशी ने LG विनय सक्सेना को लिखी चिट्ठी, ‘कोई भी मंदिर या धार्मिक स्थल तोड़े न जाएं’

2 मिनट पढ़ें
CM आतिशी

CM आतिशी ने LG विनय सक्सेना को लिखी चिट्ठी, 'कोई भी मंदिर या धार्मिक स्थल तोड़े न जाएं'

Advertisement

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्टी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली में मंदिर और बौद्ध धार्मिक स्थल को नहीं तोड़ा जाए. सीएम आतिशी ने कहा है कि बौद्ध धार्मिक स्थलों से दलितों की आस्था जुड़ी है.

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “एलजी साहब के आदेश पर मंदिरों और बौद्ध धार्मिक स्थलों को तोड़ने के निर्देश दिए गए. दिल्ली में कोई भी मंदिर या धार्मिक स्थल न तोड़ा जाए. बौद्ध धार्मिक स्थलों से दलितों की आस्था जुड़ी है और कोई भी धार्मिक स्थल तोड़ने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं.” सीएम आतिशी ने दावा किया कि धार्मिक कमिटी ने बिना मुख्यमंत्री को दिखाए मंदिर तोड़ने की फाइल एलजी को भेजी गई है.

LG ने CM आतिशी को लिखी थी चिट्ठी
इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान को लेकर सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखी. इसमें एलजी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आतिशी को एक अस्थायी मुख्यमंत्री कहा है.” एलजी सक्सेना ने कहा, “मुझे बहुत आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हुआ. यह न केवल आपका अपमान था, बल्कि आपकी नियोक्ता महामहिम भारत की राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में, मेरा भी अपमान था.”

Advertisement

पत्र से गरमाई सियासत
उनके इस बयान को लेकर दिल्ली में सियासत गरमा गई. उपराज्यपाल के चिट्टी पर सीएम आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने पलटवार किया. वहीं इसमें बीजेपी भी कूद गई. दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि एलजी सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल को लेकर जो सवाल उठाए हैं वो सही हैं. मुख्यमंत्री आतिशी पूर्व सीएम केजरीवाल का बचाव कर रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *