सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi में फिर बिगड़ी आबोहवा, अचानक AQI में 47 अंकों की बढ़ोतरी, जानें वजह 

3 मिनट पढ़ें

Delhi में फिर बिगड़ी आबोहवा, अचानक AQI में 47 अंकों की बढ़ोतरी, जानें वजह 

Delhi Air Pollution Climate Worsens Again In Delhi AQI Suddenly Increases  By 47 Points | Delhi Air Pollution: Delhi में फिर बिगड़ी आबोहवा, अचानक AQI  में 47 अंकों की बढ़ोतरी, जानें वजह

सोमवार शाम चार बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 रहा. रविवार को एअक्यूआई 301 दर्ज किया गया था. एक्यूआई में अचानक बढ़ोतरी से फिर प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है.

दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में एक दिन पहले हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद रात में फिर से हवा जहरीली हो गई. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में कुछ खास राहत की संभावना नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी का सोमवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 रहा जबकि रविवार को एअक्यूआई 301 दर्ज किया गया था.

दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई 319, शुक्रवार को 405 और बृहस्पतिवार को 419 रहा था. वहीं गाजियाबाद में 321, गुरुग्राम में 261, ग्रेटर नोएडा में 318, नोएडा में 331 और फरीदाबाद में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया. बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर को अति गंभीर माना जाता है.

3 दिन पहले ग्रैप को कर दिया था रद्द

सरकार ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हवा की अनुकूल गति के कारण वायु गुणवत्ता में हुए सुधार के बाद क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के चौथे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने का आदेश दिया था. एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर से सभी आपातकालीन कदमों को रद्द करने का आदेश दिया जिनके तहत केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस (भारत स्टेज)-छह वाहनों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होती है. जीआरएपी के चौथे चरण में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई थी जबकि बाकी सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था.

इन बातों का पालन करना जरूरी

सीएक्यूएम के ताजा आदेश के अनुसार, गैर-आवश्यक निर्माण कार्य, खनन, स्टोन क्रशर और डीजल जेनरेटर पर प्रतिबंध सहित जीआरएपी के चरण एक, दो और तीन के तहत अन्य सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और प्रदूषण नियंत्रण उपायों का पालन करना चाहिए.

अभी जारी रहेंगे ये प्रतिबंध

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दिवाली से ठीक पहले बारिश और अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता में जो सुधार हुआ था, लेकिन लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने से इस पर असर पड़ा है. मंत्री ने पुष्टि की कि जीआरएपी के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तहत राजधानी में प्रतिबंध जारी रहेंगे. बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा. मंत्री ने कहा, ”यदि स्थिति में सुधार जारी रहा तो हम इन प्रतिबंधों का दोबारा आकलन करेंगे.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *