Home मैं भी रिपोर्टर Cleanliness Drive: दरियागंज में “एक दिन • एक घंटा • एक साथ”...

Cleanliness Drive: दरियागंज में “एक दिन • एक घंटा • एक साथ” के संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान : मनोज जैन

0
23

Cleanliness Drive: दरियागंज में “एक दिन • एक घंटा • एक साथ” के संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान : मनोज जैन

नई दिल्ली, ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज “एक दिन • एक घंटा • एक साथ” के संकल्प के साथ दरियागंज वार्ड में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन के सहयोग एवं समन्वय से भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय साथियों एवं क्षेत्रवासियों को साथ लेकर दयानंद रोड से हनुमान चौक तक प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व निगम पार्षदा सिम्मी जैन, पूर्व मंडल महामंत्री हिमानी जैन, प्रदीप , संजय , राजकुमारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मनोज कुमार जैन ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र में होने वाले सेवा एवं जनहित के प्रत्येक कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक साथियों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करते हुए हमें अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। “एक दिन • एक घंटा • एक साथ” का यह संकल्प हमें सेवा, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here