अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई अधूरी : श्याम सुन्दर अग्रवाल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में मानसून दस्तक दे चुका है दिल्ली में जलभराव की समस्या न हो इसी संदर्भ में पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने शाहदरा साउथ जोन के उपायुक्त बादल कुमार से उनके पटपड़गंज स्थित कार्यालय में जाकर मुलाकात कर उन्हें जलभराव के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें कुछ सुझाव दिए। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा बहुत से नालों पर लोगों ने इतना अतिक्रमण किया हुआ है कि नाले की सफाई करने के लिए जगह ही नहीं बची है जिसके कारण प्रत्येक वर्ष नाले की सफाई के लिए दिल्ली नगर निगम के द्वारा ठेका तो दिया जाता है ठेकेदार को पेमेंट भी होती है लेकिन सफाई न होने के कारण हर साल लाखों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते है जल भराव की समस्या खत्म नहीं होती। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कृष्णा नगर वार्ड में आने वाली वीर सावरकर मार्केट का जिक्र करते हुए कहा वहां कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को पीछे 10 फूट तक बढ़ाकर अतिक्रमण कर करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। गीता कॉलोनी के अन्य नालो कि सफाई भी सही ढंग से करने की जरूरत है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया मैने चर्चा में उपायुक्त बादल कुमार को कहा है कि यदि नालों को पक्का बना दिया जाए एवं जैसे नालों पर से अवैध झुग्गियों हो हटाया गया है वैसे ही अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनसे कब्जा की हुई करोड़ों रुपए सरकारी जमीन खाली करवाई जाए एवं सरकारी जमीन का 20 सालों से अधिक का इस्तेमाल करने का भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए जिससे निगम को लाखों का राजस्व भी प्राप्त होगा।



