सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कृषि भूमि की सर्किल दर पूरी दिल्ली में होनी चाहिए एक समान : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
कृषि भूमि की सर्किल दर पूरी दिल्ली में होनी चाहिए एक समान : नीलम चौधरी

कृषि भूमि की सर्किल दर पूरी दिल्ली में होनी चाहिए एक समान : नीलम चौधरी

Advertisement

कृषि भूमि की सर्किल दर पूरी दिल्ली में होनी चाहिए एक समान : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार नें राजधानी दिल्ली में किसानों को भी बाँट दिया है जबकि किसान ना तो बाटने में यकीन रखते हैं और ना ही बटने में | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती हैं दिल्ली सरकार नें कृषि भूमि के रेट अलग-अलग जगहों के अलग अलग प्रस्तावित किए हैं जो की अनुचित है | नीलम चौधरी कहती हैं जब फसल की एक कीमत है तो कृषि भूमि की कीमत अलग कैसे | वे कहती हैं अभी तक जितनी भी बार कृषि भूमि की कीमतें तय की गई पूरी दिल्ली की एक समान कीमतें तय होती रही हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया | वे कहती हैं इस मामले में भ्रष्टाचार की बू आ रही है उपराज्यपाल को मामले की गंभीरता समझते हुए निर्णय लेना चाहिए |

नीलम चौधरी कहती हैं दिल्ली सरकार नें दिल्ली के कृषि भूमि के जो रेट तय किये हैं वे अलग अलग जिलों के हिसाब से किए हैं जो की अनुचित है | उन्हें बिना किसी भेदभाव के एक समान करना चाहिए | दिल्ली सरकार का कृषि भूमि के नए सर्किल रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिल्लीवालों के खिलाफ है। क्योंकि प्रस्तावित कृषि भूमि का सर्कल रेट विभिन्न जिलों में अलग-अलग रखे गए है, जिसके कारण दिल्ली के किसानों में भारी असंतोष है। कृषि भूमि का सर्कल
रेट एक समान होना चाहिए, क्योंकि इससे पूर्व भी सर्कल रेट एक समान थे।

Advertisement

परंतु दिल्ली सरकार ने भू-माफिया और एक विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से हरित क्षेत्र के गांव, शहरीकृत गांव और ग्रामीण गांव की श्रेणी में बांटकर कृषि भूमि के सर्कल रेट की दरें बढ़ाई हैं। नीलम चौधरी कहती हैं कि जहां केन्द्र की भाजपा किसानों को बांटने का काम रही है वहीं आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे कृषि भूमि सर्कल रेट बढ़ाने की नीति राजनीति स्वार्थ साधकर तय की गई है। उन्होंने कहा कि जहां नई दिल्ली जिला में 5 करोड़ प्रति एकड़ वहीं पूर्वी जिला में 2.25 करोड़ प्रति एकड़ तय करने की प्रस्तावना है। यह पहली बार हुआ है जबकि सर्कल रेट में इतना अधिक अंतर है। उत्तरी व पश्चिमी दिल्ली में प्रति एकड़ 3 करोड़ रुपये, दक्षिण पूर्व दिल्ली में 2.25 करोड़ प्रति एकड़ रखा तय किया गया है। इससे पूर्व 7 बार दिल्ली में कृषि भूमि के सर्कल रेट बढ़ा जिसे एक समान रखा गया। लिहाजा अब भी एक समान रेट तय किये जाने चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *