सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

चीन ने दिखाई ‘अदृश्य हत्यारे’ की झलक, अमेरिका ही नहीं भारत की भी बढ़ गई टेंशन!

3 मिनट पढ़ें
चीन

चीन ने दिखाई 'अदृश्य हत्यारे' की झलक, अमेरिका ही नहीं भारत की भी बढ़ गई टेंशन!

China Fighter Jet Demonstration : चीन की विमान निर्माण करने वाली दो कंपनियों ने गुरुवार (26 दिसंबर) को 24 घंटे से भी कम समय में दो स्टील्थ (रडार से छुपने वाले) फाइटर जेट के प्रदर्शनकारी मॉडल दिखाए. इन दोनों फाइटर जेट के डिजाइन साधारण जेट के डिजाइन से बिल्कुल अलग थे. अब सोशल मीडिया में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ये चीन की छठी पीढ़ी के फाइटर जेट हो सकते हैं. चेंगदू और शेनयांग कंपनियों के ये अलग-अलग फाइटर जेट डिजाइन अब तक के सबसे आधुनिक मानव-युक्त लड़ाकू विमानों में से एक हो सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि चीन की सेना आमतौर पर दिसंबर या जनवरी महीने में अपनी नई तकनीक का प्रदर्शन करती है. जिसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण साल 2011 के जनवरी महीने में चेंगदू के J-20 स्टील्थ फाइटर की पहली तस्वीरों को ऑनलाइन जारी करना था. जो आज 13 सालों के बाद PLA वायुसेना में सैकड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से सेवा में हो सकते हैं.

एक ही समय पर दिखे दो अलग फाइटर जेट

गुरुवार को लगभग एक ही समय पर दो अलग-अलग डिजाइन के मानव-युक्त स्टील्थ फाइटर जेट को उड़ान भरते हुए देखा गया है. इस चेंगदू मॉडल के साथ एक जे-20 एस्कॉर्ट था और दोनों नए मॉडल बिना पूंछ वाले डेल्टा आकार के हैं. उनके पंख और सभी नियंत्रण सतहें एक ही सीधी रेखा में होती है. इससे फाइटर जेट के रडार सिग्नेचर को कम किया जा सकता है, लेकिन एयरोडायनेमिक्स कठिन हो जाते हैं.

 

चीन का फाइटर जेट यूएस-भारत के लिए हो सकता है खतरा

चीन की वायुसेना एक स्टील्थ फाइटर जेट को हासिल करने के लिए प्रयास में लगी हुई है. जो कि अमेरिका और भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. इसी बीच गुरुवार (26 दिसंबर) को सोशल मीडिया पर जारी किया गया विमानों का वीडियो एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी भी मानी जा रही है.

हालांकि चीन के ये डिजाइन सिर्फ कागजों पर रहेंगे या चीनी वायुसेना में शामिल होगी, यह तो इस बात पर निर्भर करता है कि चीन इस लेकर कितनी मेहनत करता है और इन प्रोजेक्ट के लिए कितने अरब डॉलर का निवेश करने को तैयार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *