सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

26 साल पुरानी घटना को फिर दोहरा सकता है चीन, शुरू किया युद्धाभ्यास

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका और चीन आज से 26 साल पहले भी ताइवान को लेकर आमने-सामने आ चुके हैं। विडंबना यह है कि वह संकट भी एक विवादास्पद यात्रा के साथ शुरू हुआ था, हालांकि तब ताइवानी नेता अमेरिका गए थे। 1995-96 में में ऐसी ही एक यात्रा के कारण चीन और ताइवान आमने-सामने आ गए थे। उस समय तो चीन ने ताइवान के ऊपर परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइल तक दाग दी थी। यह मिसाइल राजधानी ताइपे के ऊपर से उड़ान भरती हुई पूर्वी तट से 19 मील की दूरी पर गिरी थी। गनीमत यह रही कि यह मिसाइल हमले के समय परमाणु वॉरहेड से लैस नहीं थी। अब अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने से नाराज चीन ने ताइवान की खाड़ी में लाइव मिलिट्री ड्रिल यानी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इसमें उसने अपने सबसे बड़े विमानवाहक जंगीपोत, परमाणु हथियार संपन्न सुपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल, स्टेल्थ फाइटर जेट्स, निगरानी और जासूसी वाले विमानों के साथ एंटी-एयरक्राफ्ट गन्स और हमलावर युद्धक पोत का प्रदर्शन किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुतबिक इस युद्धाभ्यास में आसमानी हमला, जमीनी युद्ध और समुद्री युद्ध तीनों ही शामिल होगा। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना ने जे-20 विमान, एच-6के बॉम्बर, जे 11 फाइटर जेट, 052डी डिस्ट्रॉयर, 056ए कॉरवेट, डीएफ 11 रेंड बलिस्टिक मिसाइल तैनात की है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ताइवान पर कौन सी मिसाइल दागी जाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *