सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चीन हमारे विकास के लिए जरूरी, लेकिन भारत…’, बांग्लादेश के आर्मी चीफ का चौंकाने वाला बयान

3 मिनट पढ़ें
बांग्लादेश

चीन हमारे विकास के लिए जरूरी, लेकिन भारत...', बांग्लादेश के आर्मी चीफ का चौंकाने वाला बयान

Advertisement

India Bangladesh News: भारत के साथ चल रहे तनातनी के बीच बांग्लादेश के सेना चीफ वकार-उज-जमान बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत और चीन के साथ बांग्लादेश के रिश्तों पर अपनी बातें रखी. स्थानीय अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत के साथ बांग्लादेश का रिश्ता लेन-देन का है. आर्मी चीफ ने चीन को बांग्लादेश के विकास में साझेदार बताया. उन्होंने साफ किया कि बांग्लादेश भारत के रणनीतिक हितों को लेकर कभी भी भारत के विरोध में नहीं जाएगा, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों के बीच का संबंध निष्पक्ष हो.

‘कई मायनों में बांग्लादेश भारत पर निर्भर’

आर्मी चीफ वकार उज-जमान ने कहा, “हम कई मायनों में भारत पर निर्भर हैं. भारत को भी हमसे फायदा हो रहा है. उनके बहुत से लोग बांग्लादेश में औपचारिक और अनौपचारिक रूप से काम कर रहे हैं. बांग्लादेश से बहुत से लोग इलाज के लिए भारत जाते हैं. हम उनसे बहुत से उत्पाद खरीदते हैं, इसलिए बांग्लादेश स्थिर रहे, ये भारत भी चाहता है.” बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा कि जब देश एक-दूसरे से लाभ उठाने की कोशिश करते हैं, तो अच्छे संबंध केवल समानता पर आधारित होने चाहिए. उन्होंने कहा, “लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत बांग्लादेश पर हावी हो रहा है या ऐसा कुछ कर रहा है, जो हमारे हितों के खिलाफ है.”

‘बांग्लादेश के विकास में चीन साझेदार’

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश आर्मी चीफ का यह पहला साक्षात्कार था. उन्होंने बांग्लादेश की सेना में चीनी हथियारों के इस्तेमाल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “सभी से दोस्ती, किसी से दुश्मनी नहीं… हमारी विदेश नीति बेहतरीन है. हमें संतुलन के साथ आगे बढ़ना होगा. चीन बांग्लादेश के विकास में साझेदार है. बांग्लादेश में उनका (चीन) बहुत निवेश है, इसलिए चीन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

चीनी हथियारों का इस्तेमाल करती है बांग्लादेशी सेना

बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, हम चीन के कई हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारे एयरफोर्स और नेवी चीन के जिस हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं वो बाकियों के मुकाबले सस्ता है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले बांग्लादेश में चीनी राजदूत याओ वेन ने स्पष्ट किया था कि उनका देश बांग्लादेश की स्वतंत्र विदेश नीति का समर्थन करेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *