सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

चीन 1962 से ही पैंगोंग झील पर बना रहा पुल, 38 हजार वर्ग किमी जमीन पर भी ड्रैगन का कब्जा

2 मिनट पढ़ें
चीन 1962 से ही पैंगोंग झील पर बना रहा पुल, 38 हजार वर्ग किमी जमीन पर भी ड्रैगन का कब्जा

चीन 1962 से ही पैंगोंग झील पर बना रहा पुल, 38 हजार वर्ग किमी जमीन पर भी ड्रैगन का कब्जा

Advertisement

चीन 1962 से ही पैंगोंग झील पर बना रहा पुल, 38 हजार वर्ग किमी जमीन पर भी ड्रैगन का कब्जा

चीन द्वारा पैंगोंग झील पर 1962 से अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत सरकार ने इस अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया। संसद के निचले सदन में पैंगोंग झील पर एक नए पुल के निर्माण के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पुल पर ध्यान दिया है। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहास “सरकार ने चीन द्वारा पैंगोंग झील पर बनाए जा रहे एक पुल पर ध्यान दिया है।

1962 से चीन के अवैध कब्जे में हैं

इस पुल का निर्माण उन क्षेत्रों में किया जा रहा है जो 1962 से चीन के अवैध कब्जे में हैं। भारत सरकार ने इस अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है। सरकार ने कई मौकों पर यह स्पष्ट किया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं और हम उम्मीद करते हैं कि अन्य देश भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे।”

Advertisement

चीन द्वारा कुछ स्थानों के नाम बदलने की खबरों को नोट किया है

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा कुछ स्थानों के नाम बदलने की खबरों को नोट किया है। उन्होंने कहा, “यह एक व्यर्थ अभ्यास है जो इस तथ्य को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है, है और रहेगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *