सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

छठ स्पेशल ट्रेन जयनगर-आनंद विहार के बीच चलेगी, एक क्लिक में जानिए रूट और टाइम-टेबल

3 मिनट पढ़ें

जयनगर-आनंद विहार के बीच चलेगी ये छठ स्पेशल ट्रेन, एक क्लिक में जानिए रूट और टाइम-टेबल

जयनगर-आनंद विहार के बीच रेलवे ने छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है.

जब भी छठ की बात होती है तो बिहार से बाहर रहने वालों के सामने सबसे बड़ी समस्या टिकट को लेकर होती है. बिहार के इस महान पर्व में हर कोई घर आना चाहता है. कई बार टिकट की वजह से भी लोग नहीं आ पाते हैं. रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की सीटें तक फुल हो जाती हैं. हालांकि हर साल रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है. एक बार फिर जयनगर और आनंद विहार टर्मिनल (Jaynagar-Anand Vihar Terminal) के बीच एक जोड़ी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (Chhath Puja Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है.

इस रूट से होकर चलेगी यह छठ स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णिय लिया है. ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए इस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा. जिन यात्रियों को इस रूट पर वो इससे आ सकते हैं.

जानिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

05557 जयनगर-आनंद विहार छठ स्पेशल: गाड़ी संख्या 05557 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 21.11.2023 से 05.12.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से 06.00 बजे खुलकर 06.28 बजे मधुबनी, 07.20 बजे दरभंगा, 08.25 बजे समस्तीपुर, 09.45 बजे मुजफ्फरपुर, 10.40 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

05558 आनंद विहार-जयनगर छठ स्पेशल: गाड़ी संख्या 05558 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल दिनांक 22.11.2023 से 06.12.2023 तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे हाजीपुर, 02.10 बजे मुफ्फरपुर, 03.20 बजे समस्तीपुर, 04.40 बजे दरभंगा, 05.30 बजे मधुबनी रुकते हुए 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह पूजा स्पेशल ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों के साथ ही छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर भी रुकेगी. इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच होंगे. इसकी जानकारी पुमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है. इसके पहले भी कई पूजा स्पेशल ट्रेनों की रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है. आने वाले वक्त में और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *