सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Chhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंह

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंह

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज)। दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच यमुना की सफाई को लेकर चल रही गतिविधियों पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यमुना की सफाई को लेकर सक्रियता से काम कर रही है। उनके अनुसार, सरकार की ओर से यमुना की सफाई व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है और छठ पर्व को देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

दर्शन सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों ने यमुना की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इसके बाद सांसद मनोज तिवारी ने भी यमुना की सफाई का जायजा लिया और स्वयं नदी में डुबकी लगाकर स्वच्छ यमुना जल से आचमन किया। दर्शन सिंह के मुताबिक, मनोज तिवारी ने यमुना में स्नान के बाद यह संदेश दिया कि पवित्र छठ पर्व के लिए यमुना मैया का जल पूरी तरह साफ है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके मुखिया यमुना में डुबकी लगाने के सपने दिखाते रहे, जबकि मनोज तिवारी ने नदी में उतरकर ऐसा करके दिखाया।

दर्शन सिंह ने बताया कि दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से यमुना किनारे स्थित घाटों की सफाई का काम कराया जा रहा है। कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने भी अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक यमुना के पानी की सतह पर सफेद झाग दिखाई दे रहा था, लेकिन अब इसमें काफी कमी नजर आ रही है। झाग को कम करने के लिए नदी में डिफॉमिंग केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही पानी की जांच के लिए अस्थायी टेंट लगाए गए हैं और जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए करीब 1,400 छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को यमुना किनारे भी छठ मनाने की अनुमति दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए नदी के आसपास सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। दर्शन सिंह के अनुसार, श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगा सकें, इसके लिए दिल्ली सरकार के कर्मचारी निर्धारित मानकों के आधार पर पानी की स्वच्छता की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से पहले यमुना तट पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग जुटे हुए हैं।

दर्शन सिंह ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की ओर से नावों के माध्यम से नदी के पानी की सतह पर डिफॉमिंग केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य पानी की सतह पर बनने वाले सफेद झाग को कम करना है। इसके अलावा जल बोर्ड के कर्मचारी पानी के नमूने भी एकत्र कर रहे हैं। इसके लिए कालिंदी कुंज घाट पर अस्थायी टेंट लगाया गया है, जहां पानी की जांच से संबंधित जरूरी उपकरण रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से पहले सफाई और पानी की जांच की व्यवस्था को लेकर लगातार काम किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *