सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चांद की ओर तेजी से बढ़ रहा चंद्रयान-3, ISRO ने दी ताजा अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पृथ्वी की कक्षा से निकल चांद की ओर तेजी से बढ़ रहा चंद्रयान-3, ISRO ने दी ताजा अपडेट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को रवाना किया था. इसकी 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है.

चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल गया है और अच्छी स्थिति में है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार (1 अगस्त) को कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) पृथ्वी की कक्षा (Earth’s Orbit) से बाहर निकलकर चंद्रमा (Moon) की ओर बढ़ रहा है.

इसरो ने कहा कि आज के पेरिगी बर्न ने चंद्रयान-3 की कक्षा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा दिया है. इस कक्षा में अंतरिक्ष यान चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश करता है. अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को मंगलवार सुबह अंजाम दिया गया.

क्या होगा चंद्रयान-3 का अगला कदम? 

इसरो ने बताया कि इससे चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर ट्रांसलूनर कक्षा में चला गया और चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ने लगा. उसे अब चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में करीब पांच दिन लगेंगे. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क में चंद्रयान-3 को चंद्रमा के करीब ले जाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया.

Advertisement

इसरो ने चंद्रयान को ट्रांसलूनर कक्षा में प्रवेश करवाया. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने पृथ्वी के आसपास अपनी कक्षाओं का चक्कर पूरा कर लिया है और अब वह चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है. अगला कदम चंद्रमा है. उसके चंद्रमा के करीब पहुंचने के बीच पांच अगस्त 2023 को लूनर-ऑर्बिट इंसर्शन (चंद्र-कक्षा अंतर्वेश) की प्रक्रिया को अंजाम देने की योजना है.

कब होनी है चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग?

इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसलूनर-इंजेक्शन (टीएलआई) के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल गया और अब वह उस पथ पर अग्रसर है, जो उसे चंद्रमा के करीब ले जाएगा. इसरो ने कहा है कि वह आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा.

14 जुलाई को की गई थी लॉन्चिंग

इससे पहले चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था. गौरतलब है कि, साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *