Home देश दुनिया MMS कांड में ब्लैकमेलिंग का भी ऐंगल आया सामने, आरोपी 7 दिनों की रिमांड पर

MMS कांड में ब्लैकमेलिंग का भी ऐंगल आया सामने, आरोपी 7 दिनों की रिमांड पर

0
MMS कांड में ब्लैकमेलिंग का भी ऐंगल आया सामने, आरोपी 7 दिनों की रिमांड पर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस लीक केस में अब ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आ रही है। आज आरोपी लड़की के वकील संदीप शर्मा ने मीडिया को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़की को एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं मामले में गिरफ्तार लड़की और दो अन्य लड़कों को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया था। इन सभी के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि इन मोबाइलों में से कुल दो वीडियो मिले हैं। इनमें से एक आरोपी लड़की का और दूसरा किसी अन्य लड़की का है। इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस लीक केस के तीनों आरोपियों को मोहाली की खरार कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से आरोपी लड़की को कल सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शिमला से लड़की के ब्वॉयफ्रेंड सन्नी मेहता को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में जब आरोपी लड़के का फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया तो पता चला ट्रूकॉलर पर लड़के के खिलाफ 55 स्पैम रिपोर्ट थी। वहीं पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी लड़का पहले भी अन्य लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तह तक पहुंचना चाहती है इसलिए अभी कुछ भी कहने से बच रही है। इस मामले में आरोपी सन्नी की आज कोर्ट में पेशी हुई, अब तक इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आज सन्नी की कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के दौरान आरोपी सन्नी को फटकार लगाई गई। जिसपर सन्नी इंस्पेक्टर से ही भीड़ गया और उनसे बहस करने लगा, जिसपर जज ने उसे फटकार लगाई और उसे सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here