सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pune Rape Case: पुणे स्वारगेट बस अड्डे में युवती से दुष्कर्म का आरोपी 26 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pune Rape Case: पुणे स्वारगेट बस अड्डे में युवती से दुष्कर्म का आरोपी 26 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

पुणे के स्वारगेट बस अड्डे में बस के अंदर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 26 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने पुणे के स्वारगेट बस डिपो परिसर में महिला से दुष्कर्म की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एक वरिष्ठ प्रबंधक सहित चार अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की है।

Advertisement

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बयान में बताया कि 25 फरवरी को MSRTC की बस में हुए इस अपराध के बाद जांच के आदेश दिए गए थे कि क्या निगम के अधिकारियों की ओर से कोई लापरवाही हुई थी। आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया था। इस दौरान 13 टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से आरोपी की खोज की। घटना के लगभग 70 घंटे बाद पुलिस ने पुणे जिले की शिरूर तहसील से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *