सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान के बॉडी डबल बने हसित सवानी

2 मिनट पढ़ें

फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंडियन कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिल्म में एक ओर जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन प्रमुख किरदारों में हैं तो दूसरी ओर शाहरुख खान और नागार्जुन  का कैमियो है। ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान के कैमियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है। शाहरुख खान की उनके बॉडी डबल हसित सवानी की तस्वीर वायरल हो रही है। बॉडी डबल हसित सवानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहरुख खान और हसित सवानी एक ही जैसे कपड़ों और लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हसित सवानी ने इंस्टा कैप्शन में लिखा,”ब्रह्मास्त्र’ में लीजेंड शाहरुख खान के कैमियो के लिए उनका स्टंट डबल बनकर बहुत मजा आया। यह मेरा सौभाग्य है।’ बता दें कि हसित, बॉडी डबल और स्टंट्स की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। हसित ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। हसित ने पेनीवर्थ, वंडर वुमन, जस्टिस लीग, नो टाइम टू डाय, गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी, अलादीन, एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन आदि में भी काम कर चुके हैं। हसित सवानी, यूके बेस्ड इंटरनेशनल स्टंट परफॉर्मर हैं। यही नहीं वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ में भी नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि हसित सवानी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *