सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Chandauli Accident: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक का कहर, कई वाहन रौंदे, एक युवक की मौत

4 मिनट पढ़ें

Chandauli Accident: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक का कहर, कई वाहन रौंदे, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण हादसा मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में रात करीब 10 बजे हुआ, जब सड़क पर सामान्य यातायात चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो चुका था। सबसे पहले स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद वाहन ने दो ई-रिक्शा और एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस दौरान पास से गुजर रही एक कार भी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ ही पलों में सड़क पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और अफरातफरी मच गई।

हादसे में घायल साइकिल सवार युवक की पहचान इरशाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्कॉर्पियो की हालत देखकर साफ पता चल रहा था कि वाहन बेहद तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था। पुलिस की जांच में वाहन के अंदर से प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट और पानी की बोतलें भी बरामद हुईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में था और उसके साथ वाहन में अन्य लोग भी मौजूद हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्कॉर्पियो में कुल कितने लोग सवार थे।

हादसे से गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ भी कर दी। हालात बिगड़ते देख पास ही स्थित पुलिस बूथ से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने नशे में धुत चालक को हिरासत में ले लिया और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक की पहचान हरीश के रूप में हुई है, जो वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के करीब मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर काले रंग की स्कॉर्पियो ने तीन से चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दो का इलाज जारी है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *