सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लैंड फॉर जॉब्स केस में रागिनी के बाद चंदा को बुलाया; मंगलवार को तेजस्वी से हुए थे सवाल-जवाब

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लैंड फॉर जॉब स्कैम : लालू की बेटी चंदा यादव से ED की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को लालू प्रसाद की बेटी रागिनी यादव का बयान भी दर्ज किया था. रागिनी यादव पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने कल पेश हुईं थी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था.

रेलवे में नौकरी पाने के बदले जमीन देने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव से आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ की जा रही है. चंदा यादव पूछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय पहुंची हैं. जहां उनसे कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं. कल इस मामले में ईडी ने लालू प्रसाद की बेटी रागिनी यादव का बयान भी दर्ज किया था.

एजेंसी के सामने पेश हुईं रागिनी यादव 

Advertisement

रागिनी यादव पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने कल पेश हुईं थी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था. ये कथित घोटाला उस समय हुआ था जब प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-1 सरकार में रेल मंत्री थे. एजेंसियों का आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और इस मामले में एक लाभार्थी कंपनी ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी थी.

एजेंसी ने इस साल मार्च में रागिनी यादव, उनकी बहनों चंदा यादव और हेमा यादव और पूर्व राजद विधायक अबू दोजाना के पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई स्थित परिसरों पर छापे मारे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *