सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

Champions Trophy 2025: भारत से बराबरी चाहता है पाकिस्तान! हाइब्रिड मॉडल पर PCB चीफ मोहसिन नकवी का जवाब

2 मिनट पढ़ें
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: भारत से बराबरी चाहता है पाकिस्तान! हाइब्रिड मॉडल पर PCB चीफ मोहसिन नकवी का जवाब

India vs Pakistan CT 2025 Hybrid Model: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल से होगा. पाकिस्तान को लेकर मान गया है. लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. इस बीच पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उनका कहना है कि जो भी होगा सम्मान के साथ होगा. पीसीबी सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी नहीं बल्कि 2031 के लिए प्लान कर रही है.

दरअसल पीसीबी चीफ का कहना है कि पाकिस्तान पूरी तरह से बराबरी चाहता है. मोहसिन नकवी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ”बहुत कुछ चल रहा है. मैं नहीं चाहता कि किसी बात की वजह से सब कुछ खराब हो. हमारी कोशिश है कि क्रिकेट की जीत हो. हम चाहते हैं कि सब कुछ इज्जत के साथ हो. हम वो काम करेंगे जो क्रिकेट के लिए अच्छा हो. हम सिर्फ हाइब्रिड फॉर्मूला नहीं बल्कि किसी भी फॉर्मूले के साथ जाएंगे तो वहां बराबरी की बात होगी. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसकी इज्जत है.”

पीसीबी चीफ का कहना है कि पाकिस्तान हर तरह के फैसले में बराबरी चाहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने हाल ही में आईसीसी के सामने दो शर्तें रखी हैं. पाकिस्तान की पहली शर्त हाइब्रिड मॉडल को लेकर है. उसका कहना है कि 2031 तक जो भी टूर्नामेंट्स होंगे, अगर वे भारत में आयोजित होते हैं तो उसके लिए भी हाइब्रिड मॉडल लागू है. इसके साथ ही पीसीबी ने आईसीसी फंड की मांग की है. आईसीसी ने पहले भी पाकिस्तान को फंड दिया था.

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन जल्द ही इसको लेकर आईसीसी अपडेट दे सकती है. टीम इंडिया अपने मैच यूएई के दुबई में खेल सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *