सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Chaibasa Naxal Encounter: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत 10 ढेर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chaibasa Naxal Encounter: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत 10 ढेर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत कुल 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने की है। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां अभी भी सघन तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबलों को सारंडा के घने जंगलों में माओवादी नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के करीब पहुंचे, खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से कई घंटों तक भीषण गोलीबारी होती रही।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन 10 नक्सलियों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया। मारे गए नक्सलियों में अनल दा भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि अनल दा माओवादी संगठन का सीनियर और बेहद सक्रिय कमांडर था, जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी।

Advertisement

सारंडा और कोल्हान क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है। इस इलाके में माओवादी संगठन के कई बड़े नेता सक्रिय बताए जाते हैं, जिनमें मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल दा जैसे नाम शामिल रहे हैं। इनके अलावा असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा जैसे नक्सली अपने दस्तों के साथ इस क्षेत्र में लगातार मूवमेंट करते रहे हैं। इसी वजह से सुरक्षाबलों द्वारा यहां लगातार बड़े स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सीआरपीएफ के डीजी और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए गए थे। मौजूदा समय में सारंडा क्षेत्र में 32 लाख से लेकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक के इनामी कई नक्सलियों के सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कोई भी नक्सली इलाके से भाग न सके और शांति व्यवस्था पूरी तरह बहाल की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *