सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जयराम रमेश के आरोपों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिया जवाब- ‘आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार’

2 मिनट पढ़ें
जयराम रमेश

जयराम रमेश के आरोपों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिया जवाब- 'आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार'

Advertisement

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हैट्रिक लगाती हुई दिख रही है. ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर रिजल्ट्स को देरी से अपडेट करने का आरोप लगाया, जिसका जवाब इलेक्शन कमीशन ने दिया है.

चुनाव आयोग ने कहा, “नतीजों के अपडेट में देरी के आपके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है. आपके ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी के बारे में कोई विपरीत तथ्य भी नहीं है.”

चुनाव आयोग ने काग्रेस को लगाई फटकार

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 25 राउंड की मतगणना हर पांच मिनट में अपडेट की जा रही है, जो तेजी से मतगणना प्रक्रिया के प्रसार की गवाही देता है. चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि आयोग गैर-जिम्मेदार, निराधार और अपुष्ट दुर्भावनापूर्ण बयानों को गुप्त रूप से विश्वसनीयता देने के आपके प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करता है.

Advertisement

कांग्रेस ने क्या लगाया था आरोप?

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के नवीनतम रुझानों को अपलोड करने में देरी का आरोप लगाया था. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेशन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत मे कहा था, “हम अगले 5-7 मिनट में एक ज्ञापन दाखिल करने जा रहे हैं. हम शिकायत दर्ज कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब देगा. 10-11 राउंड के नतीजे पहले ही आ चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर केवल 4-5 राउंड के नतीजे ही अपडेट किए गए हैं. यह प्रशासन पर दबाव बनाने की एक चाल है.”

इससे पहले, कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट किया था, “लोकसभा चुनावों की तरह, हरियाणा में भी हम फिर से ईसीआई वेबसाइट पर नवीनतम रुझानों को अपलोड करने में देरी देख रहे हैं. क्या बीजेपी पुराने और भ्रामक रुझानों को साझा करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *