सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

रक्षाबंधन के मौके पर स्टार्स का सेलिब्रेशन, ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने बताया कैसा है उनका भाई संग बॉन्ड

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Anupamaa Aka Rupali Ganguly Nails Badhai Do Hook Step With Brother Vijay  Ganguly- Watch

 

रक्षाबंधन के मौके पर स्टार्स का सेलिब्रेशन, ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने बताया कैसा है उनका भाई संग बॉन्ड

रुपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने स्टार प्लस के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन संग अपने भाई के साथ अपने बॉन्ड पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि इस त्योहार को कैसे सेलिब्रेट करती हैं.

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है. बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है.

इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं, जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है.

रक्षाबंधन के मौके पर स्टार्स का सेलिब्रेशन

Advertisement

तीज का त्यौहार खत्म होने के साथ ही स्टार प्लस अब रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रहा है. चैनल इस खुशी के मौके पर दर्शकों के लिए कई खास कार्यक्रम लेकर आ रहा है. रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा और देखभाल करने का वादा करते हैं. कई तरह के सेलिब्रेशंस के अलावा, दर्शकों को स्टार प्लस के शो के कलाकारों को एक साथ रक्षा बंधन मनाते हुए देखना मजेदार होगा.

दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ उड़ने की आशा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ अनुपमा का यह खास क्रॉसओवर 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन स्टार प्लस पर प्रीमियर होगा. फैंस के फेवरेट किरदार अनुपमा, अभिरा, अरमान और साइली, सचिन, चिराग और दीपिका- को एक साथ देखना बिना किसी शक खास और मजेदार होने वाला है, जो रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में और भी यादगार यादें जोड़ देगा और दर्शकों को उनके टेलीविज़न स्क्रीन से जोड़े रखेगा.

 ‘अनुपमा’ ने बताया कैसा है उनका भाई संग बॉन्ड

तो आप सभी इन सेलिब्रेशन को देखने के लिए तैयार हो जाइए. ऐसे में रूपाली गांगुली, उर्फ अनुपमा, हमें इन सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाती हैं और भाई विजय गांगुली के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताती हैं.

स्टार प्लस के शो अनुपमा की रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा शेयर करते हुए कहती हैं, “रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच के बंधन का जश्न मनाने का दिन है. मेरे भाई विजय गांगुली के साथ मेरा रिश्ता और इक्वेशन समय के साथ बढ़ा है और हर बीतते दिन के साथ, हम एक-दूसरे के बारे में कुछ नया जानने लगते हैं और यही हमारे रिश्ते की खूबसूरती है. स्टार प्लस पर सोमवार, 19 अगस्त को शाम 7 बजे और रात 9.30 बजे स्टार प्लस पर रक्षाबंधन उत्सव देखें.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *