Home मैं भी रिपोर्टर दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाये : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाये : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

0
42
सुरेन्द्र मोहन गुप्ता
दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाये : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाये : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सनातन धर्म महासभा दिल्ली के मंत्री सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने देशवासियों से अपील की है दीपावली का पर्व शास्त्र सम्मत 20 अक्टूबर को ही है और दीपावली 20 अक्टूबर को ही मननी चाहिए। सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि हिंदू पर्वों का दो,दो दिन मनाकर उपहास उड़ाया जाता है, वह इसलिए कि हिंदू संगठित नहीं हैं, कोई केंद्रीय संस्था नहीं है, सिख धर्म में दरबार साहिब से गुरु पर्व की तिथि घोषित की जाती हैं, मुसलमानों में दिल्ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद के इमाम फतवा जारी कर देते हैं, चांद इस दिन दिखाई दिया, तब ईद मनाई जाती है।

हिंदू धर्म में चार पीठ के चार शंकराचार्य होते थे, आज हर नगर में एक स्वयंभू शंकराचार्य है। सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और देश में सनातनी सरकार है, केन्द्रीय गृह मंत्रालय को हस्तक्षेप कर के, एक विद्वत मंडल का और पंचांग कर्ताओं का गठन कर उनसे विचार विमर्श कर, प्रमुख सनातन धर्मी संस्थाओं को भी उस वार्ता में आमंत्रित करना चाहिए और एक वर्ष पूर्व अगले वर्ष के त्योहारों की घोषणा कर देनी चाहिए, जिस से हिंदू पर्व एक मत से मना सके।

पूर्व में सनातन धर्म महासभा दिल्ली के सभापति गोलोकवासी प्रेम चन्द गुप्ता ने एक प्रयास किया था,राजधानी के शाह ऑडिटोरियम सभागार में देश के प्रतिष्ठित पंचांगकर्ता ,ज्योतिषियों का सम्मेलन बुलाया था ओर उन प्रयास से हिन्दू पर्व एक मत से मनाते थे, केंद्रीय सरकार को हस्तक्षेप कर त्योहारों की दुविधा को खत्म करना चाहिए। दीपावली शास्त्र सम्मत 20 अक्टूबर को ही मनाए l व्यापारिक प्रतिष्ठान 21 अक्टूबर को पूजन कर सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here