सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

CCTV फुटेज आया सामने, बाइक से आए थे तीन युवक; सूए से ताबड़तोड़ वार कर ली महिला की जान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या, CCTV कैमरे में भागते दिखे संदिग्ध अपराधी

सीसीटीवी में दिख रहा है कि घटना के कुछ ही देर बाद भगदड़ सी मचती है और इसमें दिख रहा है कि बदमाश वापस भागकर आ रहे हैं और बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं.

स्कूटी सवार एक बुजुर्ग महिला की हत्या

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बुधवार को रेलवे पुलिया के नीचे बदमाशों ने स्कूटी सवार एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान 72 वर्षीय सुधा गुप्ता के तौर पर हुई है. जो लक्ष्मी नगर में अपने पुस्तैनी मकान में रहती थी. उसके पति का देहांत हो चुका है. महिला की दो बेटियां और तीन बेटे हैं. बेटियों की शादी हो गई है और बेटे भी अलग रहते हैं.

बताया जाता है कि सुधा गुप्ता मंडावली में एक मकान का किराया लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान मंडावली पुलिया के नीचे उन्हें दो लड़कों ने रोक लिया और उन पर नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर हालत में महिला को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल भेजा गया. हालांकि वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

हत्या के दौरान का एक सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

बुजुर्ग महिला की हत्या के दौरान का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें बाइक सवार तीन बदमाश नज़र आ रहे हैं. जो बाइक से उतरते हैं और कुछ देर बाद स्कूटी पर जाती हुई बुजुर्ग महिला नज़र आती है. कुछ ही देर बाद भगदड़ सी मचती है और इसमें दिख रहा है कि बदमाश वापस भागकर आ रहे हैं और बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं.

 

.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *