सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: 2023-24 सेशन से बोर्ड परीक्षाओं में MCQ पर रहेगा फोकस, शॉर्ट-लॉन्ग आंसर सवालों पर वेटेज घटेगा

3 मिनट पढ़ें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: बहुविकल्पीय प्रश्नों पर ध्यान, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का ‘वेटेज’ घटाया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2024 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शुरू करके और लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए भारांक (वेटेज) कम करके अपनी मूल्यांकन योजना को नया रूप दिया है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2024 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शुरू करके और लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए भारांक (वेटेज) कम करके अपनी मूल्यांकन योजना को नया रूप दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

सीबीएसई के निदेशक (अकादमिक) जोसेफ इमैनुएल ने कहा

हालांकि, यह बदलाव केवल 2023-24 शैक्षणिक सत्र तक ही सीमित हो सकता है, क्योंकि अगले साल नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) की शुरुआत के साथ बोर्ड परीक्षाओं में सुधार होने की संभावना है. सीबीएसई के निदेशक (अकादमिक) जोसेफ इमैनुएल ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में 21वीं सदी की चुनौतियों का सक्रिय रूप से मुकाबला करने के लिए छात्रों की रचनात्मक और महत्वपूर्ण सोच क्षमताओं को विकसित करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए रट्टा मारने से आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया है.”

उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए परीक्षा और मूल्यांकन प्रथाओं में योग्यता केंद्रित शिक्षा के मूल्यांकन को शामिल करने के लिए बदलाव ला रहा है.” उन्होंने कहा, ‘‘अगले सत्र में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में अवधारणाओं के अनुप्रयोग पर अधिक प्रश्न होंगे.”

कक्षा 10वीं में, 50 प्रतिशत सवाल एमसीक्यू आधारित प्रश्न, स्रोत-आधारित एकीकृत प्रश्न या किसी अन्य प्रकार के रूप में योग्यता-आधारित होंगे. पिछले शैक्षणिक सत्र में ऐसे प्रश्नों का भारांक 40 प्रतिशत था. वस्तुनिष्ठ प्रश्न अब अनिवार्य रूप से 20 प्रतिशत भारांक के साथ बहुविकल्पीय होंगे.

लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का भारांक पिछले वर्ष के 40 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी तरह, कक्षा 12वीं में, 40 प्रतिशत प्रश्न एमसीक्यू प्रश्न, स्रोत-आधारित एकीकृत प्रश्न या किसी अन्य प्रकार के रूप में योग्यता-आधारित होंगे.

पिछले शैक्षणिक सत्र में ऐसे प्रश्नों का भारांक 30 प्रतिशत था. बारहवीं कक्षा में भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न अब अनिवार्य रूप से 20 प्रतिशत भारांक के साथ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का भारांक पिछले वर्ष के 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *