सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने चोकसी के खिलाफ दो नए केस दर्ज किए

2 मिनट पढ़ें

पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने चोकसी के खिलाफ दो नए केस दर्ज किए हैं। सीबीआई ने मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ कथित रूप से बैंकों के एक कंसोर्टियम को 55.27 करोड़ की धोखाधड़ी करने के लिए नए मामले दर्ज किए हैं। मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार 600 करोड़ हड़पने का आरोप है। दोनों साल 2018 की जनवरी में भारत छोड़कर भाग गए थे। सीबीआई ने इस मामले में 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि तब तक धोखाधड़ी के दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग चुके थे। अभी तक इन दोनों आरोपियों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है।

एफआईआर में मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स नक्षत्र ब्रांड्सगीतांजलि जेम्स के डायरेक्टर धनेश शेठ कपिल खंडेलवाल सीएफओ चंद्रकांत करकरे एक अज्ञात अधिकारी और अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी 409 420 और 477ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी व्यक्तियों ने आईसीआईसीआई बैंक के नेतृत्व वाले 28 सदस्य बैंकों के संघ को 5564.54 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। दूसरी एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी में पंजाब नेशनल बैंक के नेतृत्व वाले 9 सदस्य बैंकों के संघ को 807.72 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। मेहुल चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ली थी। जुलाई 2022 में सीबीआई ने मेहुल चोकसी के खिलाफ कथित रुप से केनारा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 55.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *