सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका का मामला, कोर्ट से आई ये खबर

2 मिनट पढ़ें
मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका का मामला, कोर्ट से आई ये खबर

Advertisement

Delhi News: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई. अब इस पर 5 अक्टूबर को सुनवाई होगी. सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था.

सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की अवधि बीते गुरुवार को समाप्त हो गई थी जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. जैन ने जमानत की नई अर्जी दाखिल की थी. जिस पर 25 सितंबर यानी आज सुनवाई होनी थी लेकिन यह सुनवाई आज नहीं हो पाई. सत्येंद्र जैन ने जुलाई में भी स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की थी लेकिन उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई थी.

सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दे दी गई थी. उन्हें सर्जरी कराने के लिए जमानत दी गई थी. वह 10 महीने तक बेल पर रहे थे. हालांकि इस साल मार्च में उनकी नियमित जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें याचिका को खारिज करते हुए सरेंडर करने का आदेश दिया गया था. सत्येंद्र जैन ने 18 मार्च को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था.

Advertisement

सत्येंद्र जैन पर लगे हैं ये आरोप
ईडी ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर चार कंपनियों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप लगाए हैं. उनपर यह आरोप लगाए गए हैं कि फर्जी कंपनियों के जरिए पैसों का इस्तेमाल जमीन खरीदने के लिए किया गया था. सत्येंद्र जैन पर सीबीआई ने भी आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया हुआ है. उनपर 2015 से 2017 के बीच आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं.

सत्येंद्र जैन ऐसे वक्त में जेल में है जब अरविंद केजरीवाल समेत आप के उन सभी नेताओं को एक-एक कर जमानत मिल गई है जिनपर आरोप लगे थे. सांसद संजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बेल मिल चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *