सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली के बीच सड़क पर रोकी कार,मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में सड़क पर रोकी कार, ड्राइवर को पीटा; डैशबोर्ड कैमरे की मदद से आरोपी गिरफ्तार

वीडियो में आरोपी पीड़ित की कार के आगे अपनी बाइक रोककर उसके पास आते हैं. इसके बाद आरोपी फिर फ्रेम से बाहर चले जाते हैं, लेकिन वीडियो में उन्‍हें गाली देते सुना जा सकता है.

दिल्ली में बीच सड़क पर एक शख्स की कार को रोककर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना की डैशबोर्ड कैमरा फुटेज के साथ पीड़ित प्रवीण जांगड़ा ने ट्विटर पर एक पोस्‍ट की थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई है. रविवार रात को रोड रेज की घटना कथित तौर पर हाई बीम के इस्तेमाल को लेकर हुई थी.

इस घटना का वीडियो खुद पीड़ित ने ट्वीट किया है. जिसमें आरोपी पीड़ित की कार के आगे अपनी बाइक रोककर उसके पास आते हैं. इसके बाद आरोपी फिर फ्रेम से बाहर चले जाते हैं, लेकिन वीडियो में उन्‍हें गाली देते सुना जा सकता है. अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने कार सवार को थप्‍पड़ भी मारा.

पीड़ित ने किया कार्रवाई का आग्रह  

वीडियो में पीड़ित ने जानना चाहा कि उसके साथ मारपीट क्यों की जा रही है और वह माफी की गुहार भी लगाता है. एक दिन बाद पीड़ित ने वीडियो ट्वीट किया और पुलिस से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया.

उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कुछ बदमाशों ने मुझे बीच सड़क पर रोका और मेरे साथ मारपीट की. यह सब नांगलोई रेलवे स्टेशन मेट्रो पर हुआ. देश की राजधानी में इस तरह की गुंडागर्दी आम हो गई है. दिल्‍ली पुलिस को इस मामले को देखना चाहिए और इन गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.”

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त हरेंद्र के सिंह ने सुबह ट्वीट कर बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.उन्होंने शिकायतकर्ता के ट्वीट और गिरफ्तार किए गए चार लोगों की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “उन्होंने ऐसा किया, हमने ऐसा किया.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *