सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

क्या वो इतना भी नहीं संभाल सकते?’, राहुल और प्रियंका गांधी का रुका संभल दौरा तो यूपी पुलिस पर निकाली भड़ास

3 मिनट पढ़ें
राहुल और प्रियंका गांधी

क्या वो इतना भी नहीं संभाल सकते?’, राहुल और प्रियंका गांधी का रुका संभल दौरा तो यूपी पुलिस पर निकाली भड़ास

Advertisement

Rahul Gandhi Slams UP Police: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार (04 दिसंबर, 2024) को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर उनके काफिले को रोक दिया, जिससे हिंसा प्रभावित संभल में उनका प्रस्तावित दौरा अवरुद्ध हो गया. कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस ने उन्हें प्रभावित लोगों से मिलने के उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया.

राहुल गांधी ने कहा कि वह अपना काफिला छोड़कर पुलिस के साथ अकेले संभल जाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें कुछ दिनों बाद वापस आने को कहा है. राहुल गांधी ने गाजीपुर बॉर्डर पर कहा, “हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस मना कर रही है, हमें जाने नहीं दे रही है. एलओपी के तौर पर मेरा अधिकार है कि मैं जाऊं, लेकिन वे मुझे रोक रहे हैं. मैं अकेले जाने और पुलिस के साथ जाने को तैयार था, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं माना. वे कह रहे हैं कि अगर हम कुछ दिनों में वापस आ गए तो वे हमें जाने देंगे.”

‘हम संभल जाकर देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ?’

विपक्ष के नेता ने आगे कहा, “यह विपक्ष के नेता और संविधान के अधिकारों के खिलाफ है. हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ, हम लोगों से मिलना चाहते हैं. मेरा संवैधानिक अधिकार मुझे नहीं दिया जा रहा है. यह नया भारत है, यह संविधान को खत्म करने वाला भारत है. यह अंबेडकर के संविधान को खत्म करने वाला भारत है. हम लड़ते रहेंगे.”

Advertisement

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी को हिंसा के पीड़ितों से मिलने का अधिकार है. उन्होंने कहा, “संभल में जो कुछ भी हुआ, वह गलत है. राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उनके पास संवैधानिक अधिकार हैं और उन्हें इस तरह से नहीं रोका जा सकता. उन्हें पीड़ितों से मिलने जाने का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अकेले यूपी पुलिस के साथ जाएंगे, लेकिन पुलिस ऐसा करने को भी तैयार नहीं है. पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है. शायद उत्तर प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि वे इतना भी नहीं संभाल सकते. वे इतने अहंकार से क्यों कहते हैं कि उन्होंने कानून-व्यवस्था संभाल ली है?”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *