दूध के दाम बढ़ा नवजात बच्चों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है सरकार नें : आदेश भारद्वाज

0
103
आदेश भारद्वाज
दूध के दाम बढ़ा नवजात बच्चों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है सरकार नें : आदेश भारद्वाज

दूध के दाम बढ़ा नवजात बच्चों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है सरकार नें : आदेश भारद्वाज

* कांग्रेस उतरी सडकों पर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अभी हाल ही में दूध के दामों और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस बीजेपी की केंद्र और दिल्ली सरकार को घेरने पर लगी है। जिसको लेकर आज दिल्ली कांग्रेस ने मदर डेयरी बूथों के बाहर सांकेतिक धरना देकर अपना रोष प्रकट किया। करावल नगर जिला कांग्रेस ने भी प्रत्येक ब्लॉक में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इन धरनों में लोकसभा प्रभारी रमेश सब्बरवाल, मनोज यादव, जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज, जिला ऑब्जर्वर लक्ष्मण रावत, दीपक वशिष्ठ व फरीद शाह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अली मेंहदी, पी के मिश्रा, ईश्वर बागड़ी, लोकेंद्र सिंह डॉ एस पी सिंह अमर लता सांगवान और मंगेश त्यागी निगम पार्षद जावेद चौधरी ने पहुंचकर बढ़ती महंगाई को सरकार का सबसे बड़ा फेलियर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू हो चुकी है, जिससे आम जनता की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, और आवश्यक खाद्य पदार्थों जैसे आटा, दाल, तेल, और सब्जियों की कीमतों में वृद्धि से लोग पहले ही परेशान थे अब सरकार ने दूध पर पैसे बढ़ाकर नवजात बच्चों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है।

उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने चुने जाने के एकदम बाद ही पार्कों की एंट्री पर जबरन एंट्री फीस लगाकर और घरों से कूड़ा उठाने पर चार्ज लगाए जाने की बात कर दिल्ली वासियों को छलने का काम किया है। कहां तो लोग नई सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे और कहां सरकार ने लोगो से पैसे वसूलने के नए नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए। उन्होंने आगे कहा आज केंद्र सरकार महंगाई के आंकड़ों को कम दिखाने की
कोशिश कर रही है, जबकि वास्तव में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। सरकार का आर्थिक सर्वे जमीनी हकीकत से कोसों दूर है जबकि लोगों की आय घटी है और खर्च बढ़ा है। सरकार को चाहिए कि आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए नीतिगत सुधार करे ताकि आम लोगो को महंगाई से राहत मिल सके। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सैनी, रविन्द्र त्यागी, नेत्रपाल आर्य, सुजीत सिंह, प्रवीण भडाना, राजन पांडे, सुरेंद्र कोच, डॉ वी आर चौधरी रामबिलास शर्मा एडवोकेट सतबीर सिंह डॉ अकरम राकेश ठाकुर नरेश पाल चो सेलेनदर मोहम्मद शाहज़ाद कमल सिंह अशोक दुबे राम निवास यादव बीहराम सिंह देवेंद्र शर्मा अलीम भाई तारा सिंह फ़क़ीर चंद आशिफ़ भाई बलजीत शर्मा विनोद कुमार पी एस रावत महावीर सिंह एडवोकेट आदित्य भारद्वाज राम प्रकाश झा आदि ने धरना देकर सरकार को चेतावनी देने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here