सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बिजली के दाम बढ़ा केजरीवाल सरकार नें दिखाया जनता को अपना असली चेहरा : गुरमीत सूरा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

बिजली के दाम बढ़ा केजरीवाल सरकार नें दिखाया जनता को अपना असली चेहरा : गुरमीत सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : चोर दरवाजे से बिजली के दाम बढ़ा दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी  जिले के सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा  कहते है ऐसा केजरीवाल  सरकार नें कोई पहली बार नहीं किया है यह सरकार बिजली कंपनियों को फायदा पहुँचाने  के मकसद से ऐसा कई बार कर चुकी है | गुरमीत सिंह कहते हैं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का यह कहना कि दिल्ली में बिजली का बिल अन्य राज्यों की तुलना अभी भी कम है बहुत गैर जिम्मेदाराना है | गुरमीत सूरा  नें कहा बेकार की बातों को छोड़ दिल्ली सरकार को तत्काल बढाये गए दाम करने चाहिए |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं बिजली हाफ और पानी माफ़ का नारा दे दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई अरविन्द केजरीवाल सरकार पिछले दस साल से लगातार चोर दरवाजे से बिजली की कीमते बढ़ा  बिजली की निजी कम्पनियों को फायदा पहुंचा रही है |  बिजली दरों में बढ़ोत्तरी से कोई अछूता नही है और पीपीएस के नाम पर लूट का असर दिल्ली की डेढ़ करोड़ जनता पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। केजरीवाल सरकार द्वारा बिजली बिलों पर पीपीएसी की आड़ में बिजली कम्पनियों को पहुचने वाले फायदा का ऑडिट हो ताकि जनता से लूटकर पैसा किसको मिल रहा है, इसका भ्रष्टाचार जनता के सामने आ सके। बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी न करके उन्होंने वह मद जिसको कम्पनियां को देना था लगतार पीपीएसी में बढ़ोतरी करके बिजली उपभोक्ताओं से ली जा रही है। जहां 2015 में बिजली बिल पर पीपीएसी 1.7 प्रतिशत था, अभीवह 37 प्रतिशत वसूला जा रहा है और बढ़ाए गए 8.7 प्रतिशत के बाद उपभोक्ताओ से बिजली बिलों पर 46 प्रतिशत पीपीएसी वसूला जाऐगा।

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं  कि यह तो लुटेरी सरकार है, अब जब आम आदमी पार्टी को इस बात का एहसास हो गया है कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और दुबारा आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में नहीं बनने वाली तो अब आम आदमी पार्टी पूरा प्रयास कर रही है कि कैसे वह दिल्ली की जनता को ज्यादा से ज्यादा लूट सके और इसी प्रयास के तहत दिल्ली सरकार की शह पर बिजली वितरण कंपनियों ने पीपीएसी में 8.75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *