Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Business Bill:  कारोबारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत,...

Delhi Business Bill:  कारोबारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, बिल का स्वागत : देवेंद्र शर्मा

0
53

Delhi Business Bill:  कारोबारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, बिल का स्वागत : देवेंद्र शर्मा

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ) : दिल्ली में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में सरकार की नई पहल को व्यापारिक क्षेत्र से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी है। दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल, 2026 को कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए लोनी रोड निवासी, प्रमुख होटल व्यवसायी एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि प्रस्तावित व्यवस्था को उसकी मूल भावना के अनुरूप लागू किया गया तो इसका सीधा लाभ छोटे कारोबारियों, उद्यमियों और नए व्यवसाय शुरू करने वालों को मिलेगा। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली में कारोबारियों के सामने सबसे बड़ी व्यावहारिक चुनौतियों में से एक विभिन्न विभागों से मंजूरी और एनओसी हासिल करने की प्रक्रिया है। एक ही काम के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना और दस्तावेज जमा करना कारोबारी का समय और संसाधन दोनों प्रभावित करता है।
ऐसे में सिंगल विंडो व्यवस्था की पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होने से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों की भूमिका भी कम हो सकती है। खासतौर पर छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों के लिए यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हो सकती है। श्री शर्मा ने कहा कि कम जोखिम वाली गतिविधियों के लिए स्व-घोषणा आधारित व्यवस्था और तय समयसीमा में निर्णय नहीं होने पर वैधानिक स्वीकृति जैसे प्रावधान कारोबारियों के भीतर भरोसा पैदा कर सकते हैं। इससे कारोबारी फैसले लेने में अनिश्चितता कम होगी और निवेश को प्रोत्साहन मिल सकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था में व्यापार, होटल, सेवा और छोटे उद्योगों की बड़ी भूमिका है। सरकार को अब इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था केवल सरकारी दस्तावेज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बाजारों में काम करने वाले कारोबारियों को वास्तव में इसका लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here