सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कारोबारी ने परिवार समेत कार के अंदर ही लगा ली आग, इलाज के दौरान हुई मौत

2 मिनट पढ़ें
कारोबारी ने परिवार समेत कार के अंदर ही लगा ली आग, इलाज के दौरान हुई मौत

कारोबारी ने परिवार समेत कार के अंदर ही लगा ली आग, इलाज के दौरान हुई मौत

Advertisement

 

नागपुर में 58 साल के क कारोबारी ने अपनी कार में ही खुद को और अपने परिवार को आग लगा आत्महत्या कर ली। नागपुर पुलिस ने बताया कि इस घटना में कारोबारी रामराज भट की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी संगीता (57) और बेटा नंदन (25) हादसे में बच गए। मिली जानकारी के अनुसार कार से एक सुसाइड नोट भू बरामद हुआ है। जिसमें पता लगा है कि कारोबारी रामराज कर्ज के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा था। रामराज भट नागपुर के जैताला इलाके में रहता था और वेल्डिंग का कारोबार करता था।

कार में एक सुसाइड नोट मिला

पुलिस ने कहा कि उन्हें कार में एक सुसाइड नोट मिला, जिससे पता चला कि भट आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुई जब रामराज भट ने कथित तौर पर अपने परिवार को लंच के लिए बाहर ले जाने की पेशकश की। पुलिस अधिकारी ने कहा, “वे दोपहर करीब 12.30 बजे घर से निकले। हमें पता चला कि भट ने अचानक सड़क पर वाहन रोक दिया, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करके कार के दरवाजे बंद कर दिए।

Advertisement

कार के अंदर बैठे रहने के कारण भट की जलकर मौत

इसके बाद कथित तौर पर खुद और परिवार के अन्य लोगों पर पेट्रोल डाला और सभी को आग लगा दी।” रिपोर्ट के अनुसार मां और बेटे ने किसी तरह कार के दरवाजे खोलकर बाहर आकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान कई राहगीर मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस की मदद से संगीता और नंदन को अस्पताल पहुंचाया। कार के अंदर बैठे रहने के कारण भट की जलकर मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *